'प्लेजर्स' के साथ खुद को क्रिएटिव रूप से चैलेंज करना चाहता हूं: हार्डी संधू
'बिजली बिजली', 'तितलियां', 'क्या बात है 2.0' जैसे अपने गानों के लिए जाने जाने वाले म्यूजिक सेंसेशन हार्डी संधू ने कहा कि वह अपने लेटेस्ट एक्सटेंडेड प्ले (ईपी)- जिसका टाइटल 'प्लेजर्स' है, के साथ खुद को क्रिएटिव तौर पर चैलेंज करना और म्यूजिक के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहते थे। वार्नर म्यूजिक इंडिया और हार्डी, जिन्होंने इस ईपी पर कॉलैबोरेट किया है, ने पांच शानदार गाने पेश किए हैं जो स्टोरी टेलिंग के स्टाइल को प्रदर्शित करते हैं। एल्बम में डांस, पॉप, रोमांस और हार्टब्रेक ट्रैक सहित अलग-अलग शैलियां शामिल हैं। ईपी का पहला ट्रैक 'साइको' है।
ईपी लॉन्च के बारे में अपना उत्साह व्यक्त करते हुए, हार्डी ने कहा, "मेरा मानना है कि एक आर्टिस्ट के तौर पर लगातार आगे बढ़ते रहना और नए टेरिटरी को एक्सप्लोर करना बहुत महत्वपूर्ण है, और अपने पूरे करियर के दौरान, मैंने भी ऐसा ही करने का प्रयास किया है। "'प्लेजर्स' के साथ, मैं क्रिएटिव तौर से खुद कौ चैलेंज करना चाहता हूं, म्यूजिक के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहता हूं। ईपी का हर एक गाना एक कलाकार के रूप में मेरे ग्रोथ के यूनिक चैप्टर का प्रतिनिधित्व करता है।" राज रंजोध द्वारा लिखित और करण कंचन द्वारा निर्मित 'साइको' को वर्चुअल प्रोडक्शन पर शूट किया गया है।
Similar Post
-
राम चरण की 'पेद्दी' ने 'बॉक्स ऑफिस' पर 366 करोड़ रुपये की कमाई की
अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' ने वैश्विक 'बॉक्स ऑफिस' पर 366 क ...
-
निर्देशकों की पहली पसंद बनीं कियारा आडवाणी
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने हिंदी फिल्म उद्योग में अपने 12 व ...
-
सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म 'इक्का' 10 जुलाई को रिलीज होगी
ओटीटी मंच नेटफ्लिक्स ने शनिवार को घोषणा की कि सनी देओल और अक्षय खन् ...
