10 जुलाई को रिलीज होगा शाहरूख खान की फिल्म जवान का प्रिव्यू
बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की आने वाली फिल्म जवान का प्रिव्यू 10 जुलाई को रिलीज होगा। शाहरूख खान इन दिनों दक्षिण भारतीय निर्देशक एटली की आने वाली फिल्म जवान में काम कर रहे हैं। शाहरूख खान ट्वीट करके फैंस को अपनी फिल्म जवान के प्रिव्यू की रिलीज डेट के बारे में बताया है। शाहरुख खान ने एक छोटी सी क्लिप शेयर की है जिसमें काफी फायर वाले बैकग्राउंड में ट्रेलर की रिलीज डेट की तारीख, समय और इसकी भाषाओं के बारे में लिखा है। शाहरुख खान ने अपने ट्वीट में लिखा, मैं पुण्य हूं या पाप हूं? मैं भी आप हूं। जवान रिलीज हो रही है। 07 सितंबर 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू में।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
