द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को ग्वालियर आएंगी
ग्वालियर, बुधवार, 12 जुलाई 2023। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को एकदिवसीय प्रवास पर मध्यप्रदेश के ग्वालियर आएंगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू दोपहर में यहां स्थित अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान (आईआईआईटीएम) के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इस आयोजन के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सूत्रों ने कहा कि श्रीमती मुर्मू विशेष विमान से दिन में यहां हवाईअड्डे पर पहुंचेंगी। राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रशासन, सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद वे हवाईअड्डे से 'जयविलास पैलेस' पहुंचेंगी। राष्ट्रपति यहां पर उनके सम्मान में आयोजित दोपहर भोज में शामिल होंगी। तत्पश्चात राष्ट्रपति दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हो जाएंगी। दीक्षांत समारोह के बाद श्रीमती मुर्मू वापस लौट जाएंगी।
Similar Post
-
चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही : अजय राय
अयोध्या, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर् ...
-
अमेरिका के कोलोराडो डेनवर विश्वविद्यालय को हैदराबाद में परिसर स्थापित करने के लिए मंजूरी मिली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। कोलोराडो डेनवर विश्वविद्या ...
-
ओडिशा सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
भुवनेश्वर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। ओडिशा सरकार ने बुधवार को सा ...
