अभिनेता सिकंदर ने सुष्मिता सेन के साथ काम करने का अनुभव किया साझा
अभिनेता सिकंदर खेर ने 'आर्या' की सह-कलाकार सुष्मिता सेन के साथ अपने मधुर संबंधों के बारे में बात की है और कहा है कि वह अब परिवार के सदस्य की तरह हो गई हैं। 'आर्या 3' में सिकंदर खेर तीसरी बार दौलत बनकर वापस आ रहे हैं। सीरीज आर्या और दौलत के बीच एक बहुत ही अनोखा बंधन दिखाती है। सिकंदर को लगता है कि अलग-अलग सीजन के साथ दोनों पात्रों के बीच का बंधन मजबूत हुआ है और यह उनके वास्तविक जीवन में भी दिखता है।
सिकंदर ने कहा कि शो में आर्या और दौलत दोस्त नहीं हैं, वह एक रक्षक की तरह हैं, लेकिन असल जिंदगी में सुश के साथ मेरा रिश्ता लगभग एक परिवार के सदस्य जैसा है। उनके साथ काम करना अद्भुत है। वह एक सशक्त कलाकार हैं और मैंने उनके साथ काम करने के हर पल का आनंद लिया है। 'आर्या 3' जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। सिकंदर फिलहाल सर्बिया में 'सिटाडेल' की शूटिंग कर रहे हैं। 'सिटाडेल' में अपना स्टंट करने के लिए सिकंदर को कड़ी फिजिकल ट्रेनिंग से भी गुजरना पड़ रहा है।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
