फलक नाज का गाना ‘लौंडा बदनाम हुआ’ रिलीज
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की कंटेस्टेंट फलक नाज और भोजपुरी सिंगर राजू सिंह माही के गाना ‘लौंडा बदनाम हुआ’ को दो दिन में 2 मिलियन व्यूज मिल गये हैं। फलक नाज का धमाकेदार गाना लौंडा बदनाम हुआ रिलीज हुआ है, जिसमें वह भोजपुरी सिंगर राजू सिंह माही के साथ ऑन स्क्रीन ठुमके लगाते नजर आई हैं। यह गाना टी सीरीज हमार भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है और इस गाने को महज 2 दिन में 2 मिलियन से अधिक लोगों ने देख भी लिया है।
वही इस गाने को लेकर राजू सिंह माही ने कहा कि लौंडा बदनाम हुआ एक मस्ती भरा गाना है, जिसे हमने रिकॉर्डिंग से लेकर वीडियो सूट तक खूब इंजॉय किया है । यह गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। उसके लिए हम सबों का आभार भी व्यक्त करते हैं। राजू ने फलक नाज के बिग बॉस के घर की जर्नी को लेकर कहा कि फलक एक स्ट्रांग पर्सनैलिटी है और हमें लगता है कि जनता का प्यार उन्हें खूब मिल रहा है। इसलिए भी हमारी दुआ है कि फलक इस सीजन की विनर हो। गाना लौंडा बदनाम हुआ को राजू सिंह माही ने शिल्पी राज के साथ मिलकर यह गाना गाया है, जिसके म्यूजिक वीडियो में फलक नाज ने कमाल की परफॉर्मेंस दी है। इस गाने को प्रसून यादव ने कोरियोग्राफ किया है जबकि गीतकार मुसाफिर जौनपुरी हैं और संगीतकार आर्य शर्मा हैं। डीओपी साहिल जे अंसारी हैं।
Similar Post
-
राम चरण की 'पेद्दी' ने 'बॉक्स ऑफिस' पर 366 करोड़ रुपये की कमाई की
अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' ने वैश्विक 'बॉक्स ऑफिस' पर 366 क ...
-
निर्देशकों की पहली पसंद बनीं कियारा आडवाणी
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने हिंदी फिल्म उद्योग में अपने 12 व ...
-
सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म 'इक्का' 10 जुलाई को रिलीज होगी
ओटीटी मंच नेटफ्लिक्स ने शनिवार को घोषणा की कि सनी देओल और अक्षय खन् ...
