यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर से दिल्ली में बाढ़ का खतरा, सीएम केजरीवाल ने बुलाई आपात बैठक
नई दिल्ली, बुधवार, 12 जुलाई 2023। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में यमुना नदी के पानी के उच्चतम स्तर 207.55 मीटर पर पहुंच जाने के बाद बुधवार को एक आपात बैठक बुलाई है। बढ़ते जलस्तर से शहर में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि बैठक दिल्ली सचिवालय में होगी जिसमें सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण निचले इलाकों में रहने वाले हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
