पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का बनेगा 9 मंजिला भवन
- पेंशन कार्यालय परिसर में बनेगा इंस्टीट्यूट का नवीन भवन
जयपुर, गुरुवार, 13 जुलाई 2023। जयपुर के ज्योति नगर स्थित पेंशन कार्यालय परिसर में पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के नवीन भवन का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस 9 मंजिला भवन निर्माण के लिए 96.68 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। इसमें चालू वित्तीय वर्ष में 25 करोड़ रुपए व्यय होंगे।
प्रस्ताव के अनुसार, 2976.48 वर्गगज क्षेत्रफल में बनने वाले इस भवन में 52-52 कार पार्किंग क्षमता के दो बेसमेंट, ऑडिटोरियम, लाइब्रेरी, कक्षा-कक्ष, विभिन्न आयोगों हेतु कार्यालय, विभिन्न क्षमता के कॉन्फ्रेंस हॉल, कैफेटेरिया आदि का निर्माण किया जाएगा। पेंशन कार्यालय परिसर में पुराने भवन के स्थान पर यह नया भवन बनाया जाएगा।
Similar Post
-
पन्ना बाघ अभयारण्य में अधिकारी का ‘होमस्टे’ वन विभाग की अनुमति के बिना बनाया गया: जांच रिपोर्ट
नई दिल्ली, शुक्रवार, 24 जुलाई 2026। पन्ना बाघ अभयारण्य के पारिस ...
-
विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
नई दिल्ली, शुक्रवार, 24 जुलाई 2026। राज्यसभा में विपक्ष लगातार ...
-
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रश्नपत्र लीक के लिए कड़ी सजा के प्रावधान वाले विधेयक के मसौदे को मंजूरी दी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 24 जुलाई 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रश ...
