अंडमान में सात लोगों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर समुद्र में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, सभी सुरक्षित
श्री विजयपुरम, मंगलवार, 24 फरवरी 2026। उत्तरी और मध्य अंडमान जिले के मायाबंदर से उड़ान भरने के बाद एक हेलीकॉप्टर मंगलवार सुबह समुद्र में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, हालांकि उसमें सवार चालक दल के सदस्यों सहित सात लोगों को बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई। एक अधिकारी के अनुसार, समुद्र के बीच से बचाए गए सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक वरिष्ठ नागर विमानन अधिकारी ने बताया, "हेलीकॉप्टर ने श्री विजयपुरम से सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर उड़ान भरी थी और साढ़े नौ बजे समुद्र में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी का संकेत मिला है, जिसके बाद पायलट को हेलीकॉप्टर को समुद्र में उतारना पड़ा।" एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Similar Post
-
तमिलनाडु में टीवीके जीत की ओर अग्रसर, पुडुचेरी में राजग की सहयोगी एआईएनआरसी जीती
चेन्नई, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिल ...
-
गौरव यादव पंजाब के डीजीपी नियुक्त, पदभार संभाला
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। भगवंत मान सरकार ने यादव को ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन से पहले पुलिसकर्मियों को संयम के साथ भीड़ को नियंत्रित करने का निर्देश
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में कॉक ...
