अनुपम खेर ने किया 539वीं फिल्म का ऐलान, लुक देख असमंजस में पड़े फैंस
बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता अनुपम खेर के नई पोस्ट ने लोगों में असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। उन्होंने अपनी 539वीं फिल्म का ऐलान किया है। किरदार के गेटअप में फोटो पोस्ट की है। फिल्म की डिटेल खुलकर नहीं बताई बल्कि हिंट दी है। अब लोग इस पर कई प्रकार के तुक्के लगा रहे हैं। उन्होंने बताया है कि यह एक फैंटेसी फिल्म है। इसका ऐलान 24 अगस्त को होगा। तस्वीर में अनुपम जिस सिंहासन पर बैठे हैं, उस पर नाग ही नाग दिखाई दे आ रहे हैं। लोग इस फिल्म को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं।
अनुपम खेर ने अपनी फोटो पोस्ट की है। इसमें वह नागों से बने सिंहासन पर बैठे हैं। कैप्शन दिया है, अनाउंसमेंट: मेरी 539वीं फिल्म किसी पौराणिक कथा या महान महाकाव्य पर आधारित नहीं है। किन्तु भारत की सबसे बड़ी मल्टी लैंग्वेज फैंटेसी और आप इस विषय को बहुत अच्छी प्रकार जानते हैं। निर्माता इसकी डिटेल 24 अगस्त को अनाउंस करेंगे। इस बीच आप अपने गेस मुझसे शेयर कर सकते हैं।
अनुपम खेर के पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। अभिनेता पारितोष त्रिपाठी ने लिखा है, नागराज। किसी ने इसे निगाहें या नगीना का सीक्वल बताया है। कई लोगों ने लिखा है कि अनुपम खेर ने अमरीश पुरी की याद दिला दी। एक शख्स ने शक्तिमान गेस किया है। किसी ने इसे मिस्टर इंडिया का सीक्वल भी लिखा है। कई लोग इसे चंद्रकांता पर फिल्म मान रहे हैं। साथ ही लिखा है कि अनुपम खेर शिवदत्त के किरदार में होंगे। इस गेस पर अनुपम खेर ने जवाब दिया है, अच्छा गेस पर सच नहीं है। अनुपम खेर के फॉलोअर्स बहुत उत्साहित हैं। उन्हें लग रहा है कि कुछ मजेदार आने वाला है।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
