दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी सभी स्कूल बंद, बाढ़ के चलते शिक्षा मंत्री ने लिया फैसला
चंडीगढ़, गुरुवार, 13 जुलाई 2023। भारी बारिश की वजह से बाढ़ ने पंजाब में भारी तबाही मचाई हुई है। इस कारण 14 जिलों के करीब 1058 गांव बाढ़ की चपेट में आए हुए हैं। इस बीच पंजाब शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। जहां राज्य के स्कूलों को 16 जुलाई तक के लिए बंद कर दिया गया है। इससे पहले दिल्ली में भी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया था।
शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट कर लिखा माननीय मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के निर्देशानुसार, बारिश के कारण सुरक्षा की दृष्टि से, पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में छुट्टियां 16 जुलाई 2023 तक बढ़ा दी हैं. 17 जुलाई सोमवार से स्कूल सामान्य दिनों की तरह खुलेंगे।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
