फ्रांस में वेकेशन मना रही है नीना गुप्ता
बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता इन दिनों फ्रांस में पति विवेक मेहरा के साथ वेकेशन मना रही हैं। नीना गुप्ता इन दिनों पति विवेक मेहरा के साथ फ्रांस में वेकेशन इंजॉय कर रही हैं।नीना गुप्ता ने सोशल मीडिया पर फ्रांस वेकेशन की कई फोटो और वीडियो शेयर किए हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। नीना गुप्ता ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह फ्रांस के किसी रेस्त्रां में बॉलीवुड के गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं। उनके पति भी उनका खूब साथ दे रहे हैं और इंजॉय कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए नीना गुप्ता ने कैप्शन में लिखा है, 'मौगिन्स, फ्रांस में मौजा ही मौजा!' इसके अलावा नीना ने वेकेशन से एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कई लोगों के साथ नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस नीना गुप्ता के वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
