जून महीने में निर्यात 22 प्रतिशत घटकर 32.97 अरब डॉलर पर
वैश्विक बाजारों में नरमी के बीच देश का निर्यात जून महीने में 22 प्रतिशत घटकर 32.97 अरब डॉलर रहा। एक साल पहले इसी माह में यह 42.28 अरब डॉलर था। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार आयात भी आलोच्य महीने में 17.48 प्रतिशत घटकर 53.10 अरब डॉलर रहा। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि व्यापार क्षेत्र में वृद्धि वैश्विक परिस्थितियों पर निर्भर है। हालांकि उन्होंने कहा कि व्यापार घाटा चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही अप्रैल-जून में 7.9 प्रतिशत घटकर 57.6 अरब डॉलर रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 62.6 अरब डॉलर था।
Similar Post
-
वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर दिल्ली में 195 रुपये महंगा
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। पश्चिम एशिया संकट के कारण आपू ...
-
सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाया
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को देखते हुए ...
