गुजरात के कच्छ में 3 तीव्रता का भूकंप का झटका
भुज, शुक्रवार, 14 जुलाई 2023। गुजरात के कच्छ जिले में बृहस्पतिवार देर रात भूकंप का झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 3 मापी गयी, लेकिन इसके कारण जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भूकंप का केंद्र खवड़ा कस्बे के पास था। भूगर्भ अनुसंधान संस्थान के अधिकारियों ने कहा, तीन तीव्रता का भूकंप बृहस्पतिवार देर रात 12.16 बजे आया, जिसका केंद्र कच्छ के खवड़ा में 35 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम में था। जिले के अधिकारियों ने कहा कि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
Similar Post
-
आप सांसदों का भाजपा में शामिल होने का मामला, मान ने कहा-पांच मई को राष्ट्रपति से मिलेंगे
चंडीगढ़, बुधवार, 29 अप्रैल 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ...
-
अदालत ने समन मामलों में बरी किए जाने के खिलाफ ईडी की याचिका पर केजरीवाल को नया नोटिस जारी किया
नई दिल्ली, बुधवार, 29 अप्रैल 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधव ...
-
नोएडा में एसी में धमाके के बाद फ्लैट में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नोएडा (उप्र), बुधवार, 29 अप्रैल 2026। नोएडा के सेक्टर-75 स्थित आवास ...
