सीआरजेड के तहत मंजूरी न मिलने से कर्नाटक में 26 समुद्री परियोजनाएं अटकीं
मंगलुरु, शनिवार, 15 जुलाई 2023। कर्नाटक के मत्स्य पालन, बंदरगाह और अंतर्देशीय जल परिवहन मंत्री मंकल सुब्बा वैद्य ने कहा कि तटीय विनियमन क्षेत्र (सीआरजेड) के तहत मंजूरी मिलने में देरी होने के कारण केंद्र सरकार द्वारा कर्नाटक में स्वीकृत 26 समुद्री परियोजनाएं अटकी हुई हैं। ये सभी परियोजनाएं सागरमाला योजना के तहत स्वीकृत की गई थीं।
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की राज्य इकाई द्वारा शुक्रवार को आयोजित पहले कर्नाटक बंदरगाह सम्मेलन में वैद्य ने कहा कि निवेशक समुद्री परियोजनाओं में निवेश के लिए आगे आए हैं, लेकिन केंद्र द्वारा नियमों में कुछ छूट की घोषणा के बावजूद सीआरजेड के तहत मंजूरी मिलने में बाधाएं आ रही हैं। मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत उत्तर कन्नड़ जिले के मवीनाकुर्वे में एक बंदरगाह विकसित करने का प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि कारवार में जल्द ही एक छोटा, तैरने वाला जेटी (जलबंधक) बनाया जाएगा। इसके अलावा, मंगलुरु में भी एक तैरने वाला जेटी बनाने का प्रस्ताव है।
Similar Post
-
पंजाब में छह उपायुक्तों समेत 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले
चंडीगढ़, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। पंजाब सरकार ने छह उपायुक्तों (ड ...
-
असम: सायरंग-कोलकाता एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, चार लोग घायल
गुवाहाटी, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
-
मेरठ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, चोरी के आभूषण और नकदी बरामद
मेरठ, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरूरप ...
