मौका निरीक्षकों के रूप में सूचीबद्ध (एम्पैनलमेंट) किये जाने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई तक बढ़ाई
जयपुर, शनिवार, 15 जुलाई 2023। महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग द्वारा मौका निरीक्षकों के रूप में सूचीबद्ध (एम्पैनलमेंट) किये जाने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई कर दी है। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 12 जुलाई थी। पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के महानिरीक्षक ने बताया कि मुख्यमंत्राी बजट घोषणा के तहत दस्तावेजों के शीघ्र पंजीयन हेतु मौका निरीक्षण के लिये निर्धारित योग्यताधारी युवाओं को मौका निरीक्षक के रूप में सूचीबद्ध किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि इसके लिए आवेदक 17 जुलाई तक विभाग की अधिकृत वेबसाईट e-panjiyan (https://epanjiyan.rajasthan.gov.in/) पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
Similar Post
-
चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही : अजय राय
अयोध्या, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर् ...
-
अमेरिका के कोलोराडो डेनवर विश्वविद्यालय को हैदराबाद में परिसर स्थापित करने के लिए मंजूरी मिली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। कोलोराडो डेनवर विश्वविद्या ...
-
ओडिशा सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
भुवनेश्वर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। ओडिशा सरकार ने बुधवार को सा ...
