कांग्रेस ने ओडिशा के अपने दो नेताओं को किया निलंबित, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने आरोप
नई दिल्ली, शनिवार, 15 जुलाई 2023। कांग्रेस ने ओडिशा के अपने एक विधायक और एक पूर्व विधायक को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में शनिवार को निलंबित कर दिया। पार्टी महासचिव और अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति के सदस्य सचिव तारिक अनवर ने विधायक मोहम्मद मुकीम और पूर्व विधायक चिरंजीव बिस्वाल के निलंबन का आदेश जारी किया। अनवर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरत पटनायक ने इन दोनों नेताओं के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायत की थी, जिसके बाद इन्हें अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति द्वारा नोटिस जारी किया गया था। उन्होंने कहा कि इनके जवाब संतोषजनक नहीं थे, जिसके बाद दोनों को तत्काल कांग्रेस से निलंबित करने का फैसला किया गया।
Similar Post
-
टीबी मुक्त भारत’ जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर सरकार जवाब दे: खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा ...
-
अमेरिका से इथेनॉल आयात करने के दबाव में ई-20 नीति लागू कर रही सरकार : केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयो ...
