रजनीकांत की फिल्म जेलर के गाना हुकुम का टीजर
दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत की आने वाली फिल्म जेलर के गाना हुकुम का टीजर रिलीज हो गया है। हाल ही में, फिल्म जेलर का गाना 'कावाला' रिलीज किया गया था। अब नये गाने 'हुकुम' का टीजर रिलीज किया गया है। टीजर में रजनीकांत को जेल से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। उनके आसपास गन और रिवाल्वर रखी नजर आ रही है। इस गाने का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।उन्होंने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, हुकुम का टीजर जारी कर दिया गया है। रजनीकांत के धमाके भी के लिए तैयार हो जाइए। फिल्म जेलर के निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार हैं। फिल्म जेलर में रजनीकांत, शिव राजकुमार, रम्या कृष्णन, योगी बाबु, वसंत रवि और विनायकन नजर आएंगे। दक्षिण भारतीय स्टार मोहनलाल इस फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस के तौर पर दिखेंगे। जैकी श्रॉफ भी इस फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म जेलर इस साल 10 अगस्त को रिलीज होगी।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
