जिन लोगों के महत्वपूर्ण दस्तावेज बह गए बाढ़ के पानी में, उनके लिए शिविर लगाएगी दिल्ली सरकार
नई दिल्ली, रविवार, 16 जुलाई 2023। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को घोषणा की कि सरकार उन लोगों के लिए विशेष शिविर लगाएगी, जिनके आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बाढ़ के पानी में बह गए हैं। केजरीवाल ने उत्तरी दिल्ली के मोरी गेट में एक राहत शिविर का दौरा करने के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने पत्रकारों से कहा, “सरकार उन लोगों के लिए विशेष शिविर लगाएगी, जिनके आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बाढ़ के पानी में बह गए हैं। हम छात्रों के लिए फिर से स्कूल की वर्दी और किताबों की व्यवस्था करेंगे।” मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार जलभराव की समस्या से जूझ रही सड़कों से पानी निकाल रही है और प्रभावित इलाकों में जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है।
दिल्ली में रविवार को दोपहर एक बजे तक यमुना नदी का जलस्तर घटकर 205.85 मीटर पर आ गया था। जब केजरीवाल से पूछा गया कि क्या आम आदमी पार्टी (आप) बेंगलुरु में सोमवार और मंगलवार को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होगी, तो उन्होंने कहा कि राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) इस पर फैसला करेगी। कांग्रेस ने शनिवार को संकेत दिया था कि वह दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण को लेकर केंद्र के अध्यादेश का विरोध करेगी और ‘आप’ का साथ देगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को कहा, “मुझे लगता है कि वे (‘आप’ नेता) कल बैठक में शामिल होने जा रहे हैं। जहां तक अध्यादेश का सवाल है, हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट है। हम इसका समर्थन नहीं करेंगे।”
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
