मैं हमेशा ऐसी फिल्में करती हूं जिन्हें मैं पूरे परिवार के साथ देख सकूं: सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि वह हमेशा ऐसी फिल्में करत है जिन्हें वह पूरे परिवार के साथ देख सकती है. सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, यदि मुझे लगे कि कुछ ऐसा हो सकता है जो मेरे परिवार को असहज महसूस करवाए या उन्हें शर्मिंदा करे, तो मैं उस फिल्म को नहीं करती। मुझे ऐसा करने की इच्छा नहीं होती। मैं बस इसलिए पसंद करती हूं कि मैं अपने परिवार के साथ बैठकर कुछ भी देख सकूं जिससे उन्हें असहजता न हो, और वे बेचैन न हों. जब कभी कोई मुझे कुछ ऑफर करता है और यदि मुझे लगता है कि वह मेरे लिए उचित नहीं है, तो मैं सुनिश्चित करती हूं कि उन्हें इसके बारे में पता हो, फिर यह उनकी मर्जी है, यदि वे मुझे बदलकर किसी और के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं, तो यह उनकी मर्जी है और वे ऐसा कर सकते हैं।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
