पुंछ में सुरक्षा बलाें ने चार आतंकवादियों को किया ढेर
जम्मू, मंगलवार, 18 जुलाई 2023। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील में जारी ''ऑपरेशन त्रिनेत्र-2'' के दौरान सुरक्षा बलों ने मंगलवार को चार और आतंकवादियों को मार गिराया। उल्लेखनीय है कि पिछले 24 घंटों में सुरक्षा बलों ने पुंछ जिले में मुठभेड़ के दौरान छह आतंवादियों को मार गिराया है। सेना ने सोमवार देर रात पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को ढेर किया था। रक्षा प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुंछ जिले में सुरनकोट तहसील के सिंदाराह और मैदाना गांवों के पास सेना और पुलिस ने संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया और इस दौरान मुठभेड़ में चार आतंकवादियों को मार गिराया गया।
उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों के पास से चार एके-47, दो पिस्तौल और युद्ध जैसी अन्य सामग्रियों का भंडार बरामद हुआ है। प्रवक्ता ने कहा कि इन आतंकवादियों के मारे जाने से राजौरी और पुंछ इलाकों में बड़ी आतंकवादी घटनाएं टल गयी है। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान अभी भी जारी है।
Similar Post
-
टीबी मुक्त भारत’ जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर सरकार जवाब दे: खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा ...
-
अमेरिका से इथेनॉल आयात करने के दबाव में ई-20 नीति लागू कर रही सरकार : केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयो ...
