प्रोजेक्ट के से प्रभास का फर्स्ट लुक रिलीज
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म प्रोजेक्ट के से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फिल्म निर्माता नाग अश्विन की फैन्टसी फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण,दिशा पटानी और कमल हसन मुख्य भूमिका में हैं। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित प्रोजेक्ट के से प्रभास का का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। वैजयंती मूवीज ने प्रभास के के पोस्टर को शेयर किया है। उनके इस लुक को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, अब हीरो का उदय हो चुका है और गेम बदल चुका है। ये प्रोजेक्ट के से रिबेल स्टार प्रभास हैं। इस प्रोजेक्ट की पहली झलक 20 को अमेरिका और 21 को इंडिया में दिखाई जाएगी। 'प्रोजेक्ट के' एक मल्टीलिंग्वल फिल्म है जो 12 जनवरी, 2024 को रिलीज होने वाली है।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
