जम्मू-कश्मीर: बी.आर. शर्मा ने राज्य चुनाव आयुक्त के रूप में शपथ ली
श्रीनगर, गुरुवार, 20 जुलाई 2023। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्य सचिव बी.आर. शर्मा ने बृहस्पतिवार को राज्य के चुनाव आयुक्त के रूप में शपथ ली। जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शर्मा को यहां राज भवन में शपथ दिलाई। पूर्व आयुक्त के. के. शर्मा का कार्यकाल एक फरवरी को खत्म हो गया था। इसके बाद बी.आर. शर्मा को पिछले सप्ताह राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया। बी.आर. शर्मा 65 वर्ष की आयु तक राज्य चुनाव आयुक्त पद पर बने रहेंगे। जम्मू के कठुआ जिले के रहने वाले 1984 बैच के आईएएस अधिकारी शर्मा ने 2015 से 2017 तक जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव के रूप में कार्य किया है। वह केंद्रीय गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के पद पर भी रह चुके हैं।
Similar Post
-
टीबी मुक्त भारत’ जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर सरकार जवाब दे: खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा ...
-
अमेरिका से इथेनॉल आयात करने के दबाव में ई-20 नीति लागू कर रही सरकार : केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयो ...
