मंगलुरु में नशीला पदार्थ युक्त 100 किलोग्राम चॉकलेट जब्त
मंगलुरु (कर्नाटक), गुरुवार, 20 जुलाई 2023। मंगलुरु में पुलिस ने दो दुकानों से नशीला पदार्थ युक्त 100 किलोग्राम चॉकलेट जब्त की है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि नशीली चॉकलेट को बुधवार को मंगलुरु के कार स्ट्रीट और फलनीर स्थित दुकानों पर छापेमारी के दौरान जब्त की गई। पुलिस के अनुसार ये दुकाने क्रमशः मनोहर सेठ और बेचैन सुनार की है। सुनार उत्तर प्रदेश का निवासी है। गुप्त सूचना के आधार पर मंगलुरु दक्षिण पुलिस ने अभियान शुरू किया था। नशायुक्त चॉकलेट को ‘बांग’ चॉकलेट के नाम से बेचा जा रहा था। पुलिस ने कहा कि दोनों दुकान मालिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और जब्त चॉकलेट को जांच के लिए फॉरेंसिक प्रयोगशाला भेजा गया है।
Similar Post
-
टीबी मुक्त भारत’ जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर सरकार जवाब दे: खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा ...
-
अमेरिका से इथेनॉल आयात करने के दबाव में ई-20 नीति लागू कर रही सरकार : केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयो ...
