उत्तराखंड : चमोली करंट हादसे में तीन गिरफ्तार
गोपेश्वर, शनिवार, 22 जुलाई 2023। उत्तराखंड के चमोली जिले में हुए दर्दनाक करंट हादसे के सिलसिले में पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चमोली के पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि नमामि गंगे के मलजल शोधन संयंत्र (एसटीपी) में विघुत उपकरणों के संचालन में घोर लापरवाही बरते जाने के आरोप में जल संस्थान के चमोली में कार्यरत इंजीनियर हरदेवलाल आर्य, बिजली विभाग के लाइनमैन महेंद्र सिंह और एसटीपी का संचालन कर रही संयुक्त उपक्रम कंपनी के स्थानीय सुपरवाइजर पवन चमोला को गिरफ्तार किया गया है। चमोली में अलकनंदा नदी के किनारे स्थित एसटीपी में बिजली का करंट उतर जाने से 16 लोगों की मौत हो गई थी और 11 अन्य घायल हो गए थे।
Similar Post
-
चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही : अजय राय
अयोध्या, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर् ...
-
अमेरिका के कोलोराडो डेनवर विश्वविद्यालय को हैदराबाद में परिसर स्थापित करने के लिए मंजूरी मिली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। कोलोराडो डेनवर विश्वविद्या ...
-
ओडिशा सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
भुवनेश्वर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। ओडिशा सरकार ने बुधवार को सा ...
