अमरनाथ यात्रा के लिए 3,000 से अधिक श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना
जम्मू, रविवार, 23 जुलाई 2023। दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन के लिए 3,000 से अधिक श्रद्धालुओं का नया जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार सुबह जम्मू से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अनंतनाग में पहलगाम और गांदरबल में बालटाल मार्ग से संचालित यह तीर्थयात्रा एक जुलाई को शुरू हुई थी और अभी तक 3.20 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘रविवार सुबह 141 वाहनों के काफिले में 3,691 तीर्थयात्रियों का 21वां जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर के लिए रवाना हुआ।’’ उन्होंने बताया कि 2,203 श्रद्धालु गुफा मंदिर तक जाने के लिए पहलगाम मार्ग की ओर बढ़ रहे हैं, जबकि 1,488 श्रद्धालु बालटाल आधार शिविर की तरफ जा रहे हैं।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
