सांसदों ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को पुष्पांजलि अर्पित की
नई दिल्ली, रविवार, 23 जुलाई 2023। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर संसद भवन के सेंट्रल हॉल में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह और संसद सदस्यों ने भी महान स्वतंत्रता सेनानी को को पुष्पांजलि अर्पित की। लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह और राज्यसभा के महासचिव पी. सी. मोदी ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। लोकमान्य के चित्र का अनावरण राष्ट्र के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान में 28 जुलाई 1956 को भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में किया गया था। इससे पहले अपने ट्वीट संदेश में श्री बिरला ने कहा, ''महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, मूर्धन्य विद्वान एवं शिक्षाविद 'लोकमान्य' बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर सादर नमन। उनके विचारों ने आमजन में संस्कृति के प्रति गौरव तथा राष्ट्रवाद की भावना को सशक्त किया। वह आधुनिक भारत के महानतम कर्मयोगी थे जिनके आदर्श सदैव प्रेरणादायी रहेंगे।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
