उत्तराखंड : सीतापुर में बरसाती नाले में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया
नई दिल्ली, सोमवार, 24 जुलाई 2023। उत्तराखंड के टिहरी जिले में धनोल्टी के सीतापुर क्षेत्र में रविवार को भारी बारिश के बाद मौंडखाला बरसाती नाले के उफान पर आने और उस पर बनी अस्थाई पुलिया के टूट जाने से वहां फंसे 40-50 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया। धनोल्टी के उपजिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान ने बताया कि शाम करीब पांच बजे 40 से 50 पर्यटक सीतापुर में घूमने आए थे और इसी दौरान वहां एक बरसाती नाले में सैलाब आ गया। उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण अचानक से नाले में पानी बढ़ा और देखते ही देखते सैलाब की चपेट में आकर उस पर बनी अस्थाई पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई। चौहान के मुताबिक, सूचना मिलने पर प्रशासन, पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल के जवानों ने बचाव अभियान चलाकर सभी यात्रियों को सकुशल वहां से बाहर निकाल लिया। अधिकारी ने राजस्व कर्मियों को हिदायत दी है कि मुनादी कर लोगों को नदी और नालों के पास न जाने की सलाह दें और सतर्क रहें।
Similar Post
-
एसीबी ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। भष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने ...
-
सोशल मीडिया का उपयोग सूचना देने के लिए नहीं, लोगों की चिंताएं सुनने व हल करने में भी करें: मुर्मू
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ...
-
दिल्ली में कमजोर वर्ग के लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन का विस्तार
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। दिल्ली सरकार की अंत्योदय की यो ...
