फिल्मों के बीच तुलना नहीं की जानी चाहिये : सनी देओल
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल का कहना है कि फिल्मों के बीच तुलना नहीं की जानी चाहिये। सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गदर 2 को लेकर चर्चा में है। गदर 2, 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इसी दिन अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 भी रिलीज होने जा रही है। सनी देओल ने गदर 2 और ओएमजी 2 के क्लैश के बारे में पूछे जाने पर कहा, गदर: एक प्रेम कथा और आमिर खान की लगान एक साथ रिलीज हुई थी। मुझे समझ नहीं आता कि लोग फिल्मों की तुलना क्यों करते हैं, जबकि उनके बीच तुलना नहीं हो सकती। फिल्मों की तुलना दूसरी फिल्मों से नहीं की जानी चाहिए।
सनी देओल ने कहा, मुझे समझ में नहीं आता कि लोग तुलना क्यों करते हैं। मैं जो कहने की कोशिश कर रहा हूं वह यह है कि जो फिल्म ज्यादा अच्छी होती है फिर भी आप उसकी दूसरी फिल्मों के साथ तुलना करते हो। जिस चीज की बाराबरी नहीं है, उसकी तुलना मत करो। जिन फिल्मों की कोई तुलना नहीं है उन्हें एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा नहीं किया जाना चाहिए।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
