नंदी के कान में मनोकामना बोलने के बाद ना करें ये गलती वरना नहीं होगी पूरी
भगवान शिव के प्रमुख गणों में से एक है नंदी। जी हाँ, कहा जाता है नंदी जी कैलाश पर्वत के द्वारपाल भी हैं और उनका एक स्वरूप महिष भी है। जी दरअसल महिष को बैल भी कहा जाता है। जैसा की आप सभी जानते ही होंगे जब भी हम शिव मंदिर में जाते हैं तो शिवलिंग के सामने कुछ दूरी पर नंदी महाराज विराजमान रहते हैं। यह हमेशा तथा हर शिव मंदिर में होता है। महादेव के साथ नंदी की पूजा आवश्यक मानी जाती है।
अक्सर कई लोग सीधे मंदिर में चले जाते हैं और शिवलिंग की पूजा करके चले जाते हैं, हालाँकि शिवजी के साथ नंदी की पूजा भी करना जरूरी है अन्यथा शिवलिंग की पूजा का पुण्य प्राप्त नहीं होता है। आप सभी को बता दें कि बैल की पूजा या कथा विश्व के सभी धर्मों में मिल जाएगी। दरअसल, शिव जी ने ही नंदी को वरदान दिया था कि जहां उनका निवास होगा वहां नंदी भी हमेशा विराजमान रहेंगे।
वही इस कारण हर शिव मंदिर, शंकर परिवार के साथ-साथ नंदी भी विराजमान होते हैं। इस वजह से आप जब भी मंदिर जाएं तो शिवलिंग का जलाभिषेक करने के बाद नंदी की प्रतिमा के समक्ष दीपक जलाएं उसके पश्चात आप नंदी महाराज की आरती करें और आरती करने के पश्चात आप चुपचाप बिना किसी से बातचीत किए अपनी मनोकामना नंदी महाराज के कानों में बोल दीजिए। ध्यान रहे मनोकामना बोलने के बाद बोलें कि 'नंदी महाराज हमारी मनोकामना पूरी करो।'
Similar Post
-
चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या 29 प्रतिशत बढ़ी, मौत में 63 फीसदी का इजाफा
देहरादून, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। वर्ष 2026 में चारधाम और हेमकुंड स ...
-
माता वैष्णो देवी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, नवरात्र में 3.81 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन
जम्मू, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में ...
-
मलयालम नव वर्ष की शुरुआत के साथ शबरिमला मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला
शबरिमला (केरल), सोमवार, 17 अगस्त 2026। ‘चिंगम’ महीने और मलयाल ...
