दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की छापेमारी
नई दिल्ली, मंगलवार, 25 जुलाई 2023। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) में कथित अनियमितताओं और धन की हेराफेरी से जुड़े धन शोधन मामले में सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में कई ठिकानों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की जा रही जांच के सिलसिले में सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 10 परिसरों पर तलाशी ली गई। सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान जांच एजेंसी ने कुछ दस्तावेज और रिकॉर्ड जब्त किए हैं। बताया जाता है कि ईडी की जांच डीजेबी से 20 करोड़ रुपये के कथित गबन मामले में दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार रोधी शाखा (एसीबी) द्वारा नवंबर 2022 में दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है।
Similar Post
-
चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही : अजय राय
अयोध्या, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर् ...
-
अमेरिका के कोलोराडो डेनवर विश्वविद्यालय को हैदराबाद में परिसर स्थापित करने के लिए मंजूरी मिली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। कोलोराडो डेनवर विश्वविद्या ...
-
ओडिशा सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
भुवनेश्वर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। ओडिशा सरकार ने बुधवार को सा ...
