मुख्यमंत्री गहलोत ने दी स्वीकृति
- प्रदेश के 8 राजकीय आईटीआई में 24 नवीन पदों का सृजन
जयपुर, बुधवार, 26 जुलाई 2023। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 8 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 24 नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। इनमें, दौसा के महवा, जोधपुर के तिवरी, नागौर के मौलासर, धौलपुर के सरमथुरा, राजसमंद के देवगढ़, प्रतापगढ़ के छोटी सादड़ी, झालावाड़ के मनोहरथाना एवं जालोर के आहोर आईटीआई में 3-3 नवीन पदों का सृजन होगा। नव सृजित होने वाले 24 पदों में अधीक्षक-1 के एक-एक पद एवं व्यवसाय अनुदेशक-1 के 2-2 पद शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा इस संबंध में बजट में घोषणा की गई थी।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
