कियारा आडवाणी के बार्बी लुक ने किया फैंस को मदहोश
बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इन दिनों अपनी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' को लेकर ख़बरों में बनी हुई हैं। फिल्म में उनके अभिनय की खूब प्रशंसा की गई है। वही हाल ही में कियारा आडवाणी ने रैंप वॉक किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह पिंक ऑउटफिट में बार्बी डॉल सी लग रही हैं। मंगलवार को कियारा आडवाणी ने फाल्गुनी एवं शेन पिकॉक के लिए रैंप वॉक किया। कियारा ने पिंक कलर का आउटफिट पहना था जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। कियारा को इस ऑउटफिट में देखकर प्रशंसक उनकी खूब प्रशंसा कर रहे हैं। पिंक कलर के ऑउटफिट में कियारा को हर कोई इंडियन बार्बी कह रहे हैं। कियारा की ये स्माइल प्रशंसकों को दीवाना बना रही है।
कियारा ने शो में उनकी सासू मां भी पहुंची थीं। वॉक करते हुए कियारा ने अपनी सास को फ्लाइंग किस किया जिसकी वीडियो वायरल हो रही है। दोनों की बॉन्डिंग को प्रशंसक बहुत पसंद कर रहे हैं। वही बात यदि वर्कफ्रंट की करें तो कियारा आखिरी बार कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म सत्यप्रेम की कथा में दिखाई दी थीं। ये फिल्म हिट साबित हुई है। कियारा जल्द ही रामचरण के साथ गेमचेंजर में दिखाई देगी।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
