कोल्हापुर में दीवार गिरने से एक महिला की मौत, दो घायल
कोल्हापुर, गुरुवार, 27 जुलाई 2023। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के किने गांव में गुरुवार को मकान की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गयी जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये। अजारा पुलिस के अनुसार, बुधवार रात की अजारा तहसील में हुई भारी बारिश के कारण आज सुबह किने गांव में एक घर की दीवार अचानक ढह गई। इस हादसे में सुनीता अर्जुन गुडुलकर (45), उसके पति अर्जुन और उसकी भाभी वस्ताला गुडुलकर मलबे में फंस गए। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों को बाहर निकाला, लेकिन तबतक सुनीता की मौत हो चुकी थी। उसके पति और भाभी घायल हो गयी। उन्हें नेसारी ग्रामीण अस्पताल में ले जाया गया। अजारा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
Similar Post
-
लेह: 14 दिनों की प्रदर्शनी के बाद भगवान बुद्ध के अवशेषों को दी गई विदाई
लेह/जम्मू, शुक्रवार, 15 मई 2026। लद्दाख में 14 दिनों तक आयोजित भव् ...
-
बिहार विधानसभा के लिए मुख्य सचेतक, उपमुख्य सचेतक और सचेतकों की घोषणा
पटना, शुक्रवार, 15 मई 2026। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी न ...
-
झारखंड: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम जमानत पर जेल से रिहा
रांची, बुधवार, 14 मई 2026। झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम बृह ...
