जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के जवानों ने ली इलाके की तलाशी
जम्मू, शुक्रवार, 28 जुलाई 2023। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक बारूदी सुरंग में शनिवार तड़के विस्फोट हो गया। हालांकि, घटना में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि देगवार इलाके के तरवन गांव में स्थित खोखरी जांच चौकी के पास लगातार बारिश के बीच सुबह करीब चार बजे बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ। उन्होंने कहा कि सेना के जवानों ने विस्फोट के बाद इलाके की तलाशी ली, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। अधिकारियों के मुताबिक, सीमा पार से आतंकवादियों की घुसपैठ को रोकने के लिए नियंत्रण रेखा के आगे के इलाके में ‘घुसपैठ रोधी बाधा प्रणाली’ के तहत बारूदी सुरंगें बिछाई जाती हैं। उन्होंने बताया कि कभी-कभी बारिश की वजह से मिट्टी हटने या जंगलों में आग लगने के कारण इन बारूदी सुरंगों में विस्फोट हो जाता है।
Similar Post
-
टीबी मुक्त भारत’ जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर सरकार जवाब दे: खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा ...
-
अमेरिका से इथेनॉल आयात करने के दबाव में ई-20 नीति लागू कर रही सरकार : केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयो ...
