हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के लिए तीन न्यायाधीश नियुक्त
नई दिल्ली, शुक्रवार, 28 जुलाई 2023। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दो अधिवक्ताओं और एक न्यायिक अधिकारी को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से शुक्रवार को उनकी नियुक्ति से संबंधित एक अधिसूचना जारी की गई। अधिसूचना के अनुसार, अधिवक्ता रंजन शर्मा, बिपिन चंद्र नेगी और न्यायिक अधिकारी राकेश कैंथला को पदोन्नत कर न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 12 जुलाई को सर्वश्री शर्मा, नेगी और कैंथला को पदोन्नत कर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का न्यायधीश करने की सिफारिश की थी।
Similar Post
-
चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही : अजय राय
अयोध्या, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर् ...
-
अमेरिका के कोलोराडो डेनवर विश्वविद्यालय को हैदराबाद में परिसर स्थापित करने के लिए मंजूरी मिली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। कोलोराडो डेनवर विश्वविद्या ...
-
ओडिशा सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
भुवनेश्वर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। ओडिशा सरकार ने बुधवार को सा ...
