कर्नाटक के मांड्या में नहर में कार गिरने से चार महिलाओं की मौत
मांड्या, रविवार, 30 जुलाई 2023। कर्नाटक के मांड्या जिले में एक कार के विश्वेश्वरैया नहर में गिरने से इसमें सवार चार महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह घटना जिले की श्रीरंगपटना तालुक में गामनहल्ली के समीप शनिवार रात को हुई और मृतकों की पहचान महादेवाम्मा तथा उनकी रिश्तेदार संजना, मादेवी और रेखा के रूप में हुई है। कार चालक मनोज तैरकर नहर के किनारे तक पहुंच गया जिससे उसकी जान बच गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कृषि मंत्री एन चेलुवरायास्वामी और सामाजिक कल्याण मंत्री एच सी महादेवप्पा ने मृतकों के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की तथा उन्हें सांत्वना दी। महादेवप्पा ने कहा कि मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि गामनहल्ली से दोद्दामुलगूडु जा रही कार पर चालक नियंत्रण खो बैठा जिसके चलते यह नहर में गिर गई। उन्होंने बताया कि शवों को नहर से बाहर निकाल लिया गया है और मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
Similar Post
-
टीबी मुक्त भारत’ जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर सरकार जवाब दे: खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा ...
-
अमेरिका से इथेनॉल आयात करने के दबाव में ई-20 नीति लागू कर रही सरकार : केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयो ...
