लियो से संजय दत्त का लुक रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की आने वाली तमिल फिल्म लियो से उनका लुक रिलीज हो गया है। तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'लियो' में संजय दत्त अहम किरदार निभाते नजर आयेंगे। निर्देशक लोकेश कनगराज ने 'लियो' का टीजर ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। टीजर को शेयर करते हुए लोकेश ने कैप्शन में लिखा,मिलिये एंथनी दास से... हमारी तरफ से संजय दत्त सर को एक छोटा सा तोहफा। आपके साथ काम करना वाकई एक खुशी की बात है। संजय दत्त ने भी फिल्म 'लियो' के टीजर को शेयर कर कहा,टीजर आगे आने वाली एपिक जर्नी का सिर्फ एक हिंट है। इस गिफ्ट के लिए धन्यवाद टीम। 'लियो' 19 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा थलपति विजय और तृषा कृष्णन की भी अहम भूमिका है।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
