एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आपात स्थिति में तिरुवनंतपुरम में उतरा
तिरुवनंतपुरम, सोमवार, 31 जुलाई 2023। तिरुचिरापल्ली से शारजाह के लिए रवाना हुए एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान को सोमवार को तकनीकी कारणों से तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया। हवाई अड्डे के सूत्रों ने यह जानकारी दी। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से विमान ने सुबह दस बज कर करीब 45 मिनट पर उड़ान भरी। इसके कुछ समय बाद यहां हवाई अड्डे के अधिकारियों ने पूरी तरह आपात स्थिति की घोषणा कर दी। एअर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि विमान दोपहर में तिरुवनंतपुरम में सुरक्षित उतर गया। एयरलाइन ने बताया कि विमान में 154 यात्री सवार थे।
Similar Post
-
तमिलनाडु के चेंगापल्ली के पास कार के टैंकर से टकराने से तीन लोगों की मौत
तिरुप्पुर, शनिवार, 18 जुलाई 2026। तमिलनाडु में सेलम-कोयंबटूर रा ...
-
वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर माकपा का विरोध, कार्रवाई को बताया दमनकारी
श्रीगंगानगर, शनिवार, 18 जुलाई 2026। पर्यावरणविद् और सामाजिक का ...
-
नकवी अल्पसंख्यक कांग्रेस के हनुमानगढ़ जिला प्रभारी नियुक्त
हनुमानगढ़, शनिवार, 18 जुलाई 2026। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस समि ...
