जम्मू आधार शिविर से 1550 अमरनाथ तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना
जम्मू, सोमवार, 31 जुलाई 2023। ''बम बम भोले'' के जयकारों के बीच 1550 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था सोमवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि 66 वाहनों के काफिले में 1550 तीर्थयात्री आधार शिविर से रवाना हुए । इस जत्थे में 1068 तीर्थयात्रियों (847 पुरुष, 196 महिलाएं, एक बच्चा, 19 साधु और पांच साध्वियां) का एक समूह 43 वाहनों के काफिले में पहलगाम के लिए रवाना हुआ। बालटाल के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 23 वाहनों के काफिले में 158 पुरुषों और छह महिलाओं सहित 482 तीर्थयात्री रवाना हुए। बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए यात्रा 01 जुलाई को शुरू हुई थी जो 31 अगस्त को संपन्न होगी।
Similar Post
-
चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही : अजय राय
अयोध्या, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर् ...
-
अमेरिका के कोलोराडो डेनवर विश्वविद्यालय को हैदराबाद में परिसर स्थापित करने के लिए मंजूरी मिली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। कोलोराडो डेनवर विश्वविद्या ...
-
ओडिशा सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
भुवनेश्वर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। ओडिशा सरकार ने बुधवार को सा ...
