अदा शर्मा की वेबसीरीज कमांडो का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा की आने वाली वेबसीरीज 'कमांडो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। कमांडो में अदा शर्मा और प्रेम परीजा नजर आएंगे। प्रेम परीजा इस वेब सीरीज से एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं।'कमांडो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें अदा शर्मा एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। इस सीरीज की कहानी कमांडो प्रेम के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक नापाक योजना और बायो वॉर के बीच फंसा है। ऐसे में वह अपने देश के साथ-साथ कमांडो भाई को बचाने के लिए मिशन तैयार करता है। कमांडो मेअदा शर्मा और प्रेम परीजा के अलावा तिग्मांशु धूलिया, अमित सियाल, श्रेया सिंह चौधरी, इश्तियाक खान और मुकेश छाबड़ा भी नजर आने वाले हैं। कमांडो 11 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
