एनटीआर जूनियर ने हैदराबाद में फिल्म देवरा के लिए गहरे पानी का सीक्वेंस की शूटिंग शुरू की
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार एनटीआर जूनियर ने हैदराबाद में फिल्म देवरा के लिए गहरे पानी के सीक्वेंस की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में हैदराबाद में फिल्म देवरा का एक्शन से भरपूर शेड्यूल पूरा करने के बाद, फिल्म के निर्माता अब एक और महत्वपूर्ण सीक्वेंस फिल्माने की तैयारी कर रहे हैं। मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर ने अब फिल्म देवरा के अगले शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसमें एक विशाल जल दृश्य शामिल है जिसे हैदराबाद में ही फिल्माया जाएगा। सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए, फिल्म के ऑफिसियल सोशल मीडिया हैंडल ने ट्वीट किया, बड़े पैमाने पर सीक्वेंस को निष्पादित करने के लिए एक छोटे से ब्रेक और कुछ रिहर्सल के बाद, हम आज से सेट पर वापस आ गए हैं। #देवरा
'देवरा' कोराटाला शिव द्वारा निर्देशित, युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा निर्मित और नंदामुरी कल्याण राम द्वारा प्रस्तुत किया गया है। यह फिल्म 05 अप्रैल, 2024 को रिलीज होने वाली है। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है और आर रत्नावेलु सिनेमैटोग्राफर हैं।'देवरा' में जान्हवी कपूर और सैफ अली खान भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Similar Post
-
राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म 'रफ्तार' 24 जुलाई को रिलीज होगी
राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश अभिनीत 'रफ्तार' 24 जुलाई को सिनेमाघर ...
-
करण जौहर ने 'सूबेदार' को बताया शानदार, पूरी टीम को दी बधाई
एक्शन-ड्रामा फिल्म 'सूबेदार' ओटीटी रिलीज के बाद काफी चर्चा में है ...
-
एकता कपूर ने टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी 'हुनर' लॉन्च की
निर्माता एकता कपूर ने शनिवार को अपनी नई टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी 'ह ...
