तेलंगाना में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग
हैदराबाद, बुधवार, 02 अगस्त 2023। तेलंगाना के हब्सीगुड़ा शहर स्थित एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। आग तड़के अनलिमिटेड बार एंड रेस्तरां में लगी और कॉम्प्लेक्स की दूसरी तथा तीसरी मंजिल पर एक कपड़े के शोरूम तक फैल गई। इसके अलावा, कई अन्य दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं। सूचना मिलने पर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एहतियात के तौर पर, किसी भी खतरे से बचने के लिए पास के एक पेट्रोल बैंक को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट हो सकता है। इस घटना से संबंधित मामला दर्ज कर लिया गया और जांच शुरू कर दी है।
Similar Post
-
आंधी-तूफान और तेज हवा के लिए आईएमडी के 'रेड' अलर्ट के बीच दिल्ली में हुई हल्की बारिश
नई दिल्ली, गुरुवार, 04 जून 2026। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ज ...
-
इबोला के संदिग्ध लक्षणों के बाद सूडान के नागरिक को पृथकवास केंद्र में भेजा गया
हैदराबाद, गुरुवार, 04 जून 2026। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष ...
-
मुंबई हवाई अड्डे पर चाड का नागरिक पकड़ा गया, 1.39 करोड़ रुपये मूल्य के अमेरिकी डॉलर बरामद
मुंबई, गुरुवार, 04 जून 2026। मध्य अफ्रीकी देश चाड के एक व्यक्ति क ...
