जम्मू-कश्मीर के बारामूला में लश्कर के दो आतंकी गिरफ्तार
श्रीनगर, बुधवार, 02 अगस्त 2023। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले से सुरक्षा बलों ने बुधवार को लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने बारामूला शहर के आजादगंज में वाहनों की जांच शुरू की। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दो संदिग्ध लोग पुलिस जांच को देखकर भागने लगे। अधिकारी ने कहा, ‘‘संदिग्धों को हालांकि को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनसे एक पिस्तौल, एक मैगजीन, चार कारतूस और एक हथगोला बरामद किए गए। इसके बाद उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया।’’ उन्होंने बताया कि दोनों की पहचान बारामूला के रहने वाले फैजल मजीद गनी और नुरुल कामरान गनी के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये दोनों आतंकवादी हैं और प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं। इन्होंने स्वतंत्रता दिवस से पहले बारामूला शहर में आतंकी घटना को अंजाम देने के लिए हथियार और गोला-बारूद इकट्ठा किए थे।’’
Similar Post
-
चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही : अजय राय
अयोध्या, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर् ...
-
अमेरिका के कोलोराडो डेनवर विश्वविद्यालय को हैदराबाद में परिसर स्थापित करने के लिए मंजूरी मिली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। कोलोराडो डेनवर विश्वविद्या ...
-
ओडिशा सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
भुवनेश्वर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। ओडिशा सरकार ने बुधवार को सा ...
