हाय नन्ना से मृणाल ठाकुर का पोस्टर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की आने वाली फिल्म हाय नन्ना से उनका पोस्टर रिलीज हो गया है। मृणाल ठाकुर आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। मृणाल जल्द ही अभिनेता नानी के साथ फिल्म हाय नन्ना में नजर आएंगी। फिल्ममेकर्स ने मृणाल के जन्मदिन पर उनकी फिल्म हाय नन्ना का नया पोस्टर शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है। फिल्म हाय नन्ना 21 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म के प्रोड्यूसर मोहन चेरूकुरी और डॉ विजेंदर रेड्डी टीगला हैं। फिल्म का प्रोडक्शन वायरा एंटरटेनमेंट्स बैनर तले हो रहा है। इस फिल्म के साथ शौर्यव निर्देशक के तौर पर डेब्यू कर रहे हैं। हेशम अब्दुल वहाब ने फिल्म का म्यूजिक दिया है।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
