फिल्म दुर्गा में नजर आयेंगी अक्षरा सिंह
भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह फिल्म दुर्गा में काम करती नजर आयेंगी। फिल्म दुर्गा के लेखक एवं निर्देशक रवि सिन्हा हैं । इस फ़िल्म के निर्माता श्रेयांश मिश्रा हैं फिल्म दुर्गा में संगीत भरत चौहान ने दिया है। एकेबी प्रोडक्शन और जेआर फिल्म्स के जॉइंट वेंचर में बन रही फिल्म दुर्गा एक सामाजिक ताने बाने के ऊपर बनी हुई पारिवारिक फ़िल्म है, जिसमें एक नारी के संघर्ष की गाथा बताई गई है। रवि सिन्हा ने बताया कि फिल्म दुर्गा धार्मिक फ़िल्म नहीं है लेकिन नारी का संघर्ष ऐसा है और हर कठिन परिस्थिति से निकलकर आने का जो जज्बा इन दुर्गा ने दिखाया है उस जज्बे को देखते हुए इस फ़िल्म का नाम दुर्गा रखा गया है । फ़िल्म दुर्गा में अक्षरा सिंह के साथ गौरव झा, नीरज यादव , राधा सिंह ,शाहिद शम्स की प्रमुख भूमिका है ।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
