अंडमान द्वीपसमूह में 4.3 तीव्रता का भूकंप
पोर्ट ब्लेयर, गुरुवार, 03 अगस्त 2023। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में बृहस्पतिवार तड़के 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप के कारण किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप तड़के चार बजकर 17 मिनट पर आया, जिसका केंद्र 61 किलोमीटर गहराई पर था। अंडमान-निकोबार द्वीप क्षेत्र तक फैली अल्पाइन-हिमालयी भूकंपीय पट्टी को भूकंप के लिहाज से सर्वाधिक सक्रिय पट्टी माना जाता है और इस द्वीपसमूह पर अक्सर भूकंप आते हैं।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
