अमरनाथ के लिए 1100 श्रद्धालुओं का 32वां जत्था जम्मू से रवाना
जम्मू, गुरुवार, 03 अगस्त 2023। कड़ी सुरक्षा के बीच 1100 से अधिक श्रद्धालुओं का 32वां जत्था अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए बृहस्पतिवार को जम्मू के आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एक जुलाई से अमरनाथ यात्रा के शुरू होने से अब तक 4.3 लाख से अधिक तीर्थयात्री 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर के दर्शन कर चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के भगवती नगर शिविर से रवाना हुए 1,198 तीर्थयात्री के जत्थे में 1,023 पुरुष, 116 महिलाएं, 58 साधु और एक बच्चा शामिल हैं। ये सभी 43 वाहनों के काफिले में बालटाल और पहलगाम के आधार शिविरों के लिए रवाना हुए। यह यात्रा 31 अगस्त को समाप्त होगी।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
