मृणाल ठाकुर को आईएफएफएम में 'डायवर्सिटी इन सिनेमा' अवॉर्ड से किया जाएगा सम्मानित
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर को मेलबर्न के अपकमिंग भारतीय फिल्म महोत्सव में प्रतिष्ठित 'डायवर्सिटी इन सिनेमा' अवार्ड से सम्मानित किया जाने वाला है। यह अवॉर्ड भारतीय सिनेमा की दुनिया में अलग-अलग भूमिकाओं और भाषाओं में उनके आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस का रिकग्निशन है। मृणाल ने कहा, "मैं मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में मिलने वाले अवॉर्ड्स से सम्मानित और विनम्र महसूस कर रही हूं। यह रिकग्निशन कहानी कहने की शक्ति में मेरे विश्वास की पुष्टि करती है, जो भाषाओं और संस्कृतियों से परे है।'' उन्होंने आगे कहा, ''एक कलाकार के रूप में, मैंने हमेशा करेक्टर्स को एक्सप्लोर करने की कोशिश की है, और यह अवॉर्ड मुझे सीमाओं को आगे बढ़ाने और ऐसी भूमिकाएं निभाने के लिए प्रेरित करता है जो मुझे चुनौती देती हैं और प्रेरित करती हैं। मैं उन अवसरों के लिए आभारी हूं, जो मुझे मिले और मैं सिनेमा की इस अविश्वसनीय यात्रा में भविष्य के लिए उत्साहित हूं।''
11 अगस्त को होने वाले महोत्सव के बहुप्रतीक्षित वार्षिक समारोह पुरस्कार समारोह के दौरान मृणाल को सिनेमा में अलग-अलग कैटेगिरी में अवॉर्ड्स प्रदान किया जाएगा। 'लव सोनिया' में सोनिया के शानदार करेक्टर से लेकर अपनी पहली तेलुगु फिल्म में सीता महालक्ष्मी के रूप में उनके बेहतरीन परफॉर्मेंस तक, मृणाल ने अपनी पहचान बनाने के लिए सहजता से भाषाई सीमाओं को पार किया है। हिंदी, तेलुगु और मराठी सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान के साथ, उनकी सिनेमाई यात्रा भाषाई बाधाओं को पार कर गई है। उन्होंने "घोस्ट स्टोरीज" और "लस्ट स्टोरीज 2" जैसी ओटीटी प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है। आईएफएफएम का 14वां एडिशन 11 से 20 अगस्त के बीच आयोजित किया जाएगा।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
