टिहरी में बारिश से मकान की दीवार टूटी, दो बच्चों की मौत
नई टिहरी (उत्तराखंड), रविवार, 06 अगस्त 2023। उत्तराखंड में टिहरी जिले के चंबा क्षेत्र में भारी बारिश के कारण एक मकान की दीवार टूट जाने से दो बच्चों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। चंबा के थानाध्यक्ष एल एस बुटोला ने बताया कि धनोल्टी तहसील के मरोड़ा गांव में भारी बारिश के कारण शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि में करीब दो बजे प्रवीण दास नाम के एक व्यक्ति के मकान की दीवार टूट गयी जिससे एक कमरे में सो रहे उसके दो बच्चे-स्नेहा (12) और रणवीर (10) मलबे के नीचे दब गये। उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रशासन के दल सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचे और बच्चों को मलबे से निकाला। बुटोला ने बताया कि बच्चों को तुरंत निकटवर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सत्यो पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना में बच्चों के दादा प्रेमदास (60) के पैर में हल्की चोट आई है।
Similar Post
-
सिर्फ शराब की गंध आने से नशे में गाड़ी चलाने का आरोप साबित नहीं होता : अदालत
नैनीताल, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने कहा ...
-
दिल्ली पुलिस के 'ऑपरेशन शस्त्र' के तहत रोहिणी में 46 गिरफ्तार, 19 देसी कट्टे बरामद
नई दिल्ली, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। दिल्ली में रोहिणी जिला पुलिस ...
-
दिल्ली की अदालत ने पीएफआई अध्यक्ष अबूबकर की जमानत याचिका खारिज की
नई दिल्ली, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने पॉपुलर फ ...
