सुरक्षा बलों से लूटे गए 1,195 हथियार अब तक बरामद : मणिपुर पुलिस
इंफाल, रविवार, 06 अगस्त 2023। मणिपुर पुलिस ने कहा है कि उसने राज्य के विभिन्न हिस्सों से सुरक्षा बलों से लूटे गए 1,195 हथियार अब तक बरामद किए हैं। पुलिस ने शनिवार शाम को एक बयान में बताया कि घाटी के जिलों से 1,057 हथियार बरामद किये गये और 138 हथियार पर्वतीय जिलों से बरामद किये गये हैं। बयान के अनुसार ज्यादातर घाटी जिलों से बड़ी संख्या में गोला-बारुद भी बरामद किये गये।
बयान में कहा गया है, ‘‘सुरक्षा बल लूटे गये हथियार तथा गोला बारुद बरामद करने के लिए लगातार पर्वतीय तथा घाटी के क्षेत्रों में छापे मार रहे हैं।’’ पुलिस महानिदेशक राजीव सिंह ने कहा कि सुरक्षा बलों से हथियार लूटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। मणिपुर में अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में पर्वतीय जिलों में तीन मई को ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद राज्य में भड़की जातीय हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में मेइती समुदाय की आबादी लगभग 53 प्रतिशत है और वे मुख्य रूप से इंफाल घाटी में रहते हैं। वहीं, नगा और कुकी जैसे आदिवासी समुदायों की आबादी 40 प्रतिशत है और वे अधिकतर पर्वतीय जिलों में रहते हैं।
Similar Post
-
आप सांसदों का भाजपा में शामिल होने का मामला, मान ने कहा-पांच मई को राष्ट्रपति से मिलेंगे
चंडीगढ़, बुधवार, 29 अप्रैल 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ...
-
अदालत ने समन मामलों में बरी किए जाने के खिलाफ ईडी की याचिका पर केजरीवाल को नया नोटिस जारी किया
नई दिल्ली, बुधवार, 29 अप्रैल 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधव ...
-
नोएडा में एसी में धमाके के बाद फ्लैट में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नोएडा (उप्र), बुधवार, 29 अप्रैल 2026। नोएडा के सेक्टर-75 स्थित आवास ...
